छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी: - कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत की जांच में कृषि विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट सामने आई है। संचालक कृषि,...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- कावेरी सीड्स कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत की जांच में कृषि विभाग द्वारा तैयार रिपोर्ट सामने आई है। संचालक कृषि, छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देश पर गठित जांच दल ने 13 फरवरी 2023 को उप संचालक कृषि कार्यालय धमतरी में कंपनी प्रतिनिधियों और संबंधित पक्षों के बयान दर्ज किए।जांच रिपोर्ट के अनुसार कावेरी सीड्स कंपनी द्वारा बीज उत्पादन एवं विक्रय अनुमति संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए गए। कंपनी प्रतिनिधियों ने बताया कि बीज उत्पादन का कार्य खरीफ और रबी दोनों सीजन में किया जाता है तथा किसानों से अनुबंध के आधार पर कार्य कराया जाता है।
रिपोर्ट में उल्लेख है कि वर्ष 2019-20 में 143 किसानों को लगभग 76 लाख 91 हजार रुपये, खरीफ 2020 में 100 किसानों को लगभग 50 लाख 56 हजार रुपये तथा रबी 2020-21 में 121 किसानों को लगभग 91 लाख 28 हजार रुपये का भुगतान किया जा चुका है।
जांच में यह भी सामने आया कि आयोजक कल्याण निर्मलकर (कल्याण ट्रेडर्स) द्वारा 19 अक्टूबर 2022 को पुलिस अधीक्षक धमतरी कार्यालय में कंपनी के खिलाफ की गई शिकायत वापस लेने संबंधी लिखित सूचना स्टांप पेपर पर प्रस्तुत की गई थी।कावेरी सीड्स कंपनी लिमिटेड के प्रतिनिधि जी. मोहन एवं कृषि अधिकारी श्री मुरली महेश्वर राव ने जांच दल को दिए बयान में कहा कि वर्तमान स्थिति में किसी भी किसान का भुगतान शेष नहीं है और आयोजक कल्याण ट्रेडर्स का भी भुगतान पूर्ण हो चुका है।


No comments