छत्तीसगढ़: सरकारी कर्मचारी की बीवी नाबालिग प्रेमी के साथ हुई फरार

Pradeep Ganjeer
0

 


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

 कोरबा । जिले के कोतवाली थानाक्षेत्र से हैरान करने वाली खबर सामने आई है. शराबी पति से नाखुश महिला ने पहले नाबालिग युवक से प्यार किया फिर शारीरिक संबंध बनाएं। 

मिली जानकारी के मुताबिक महिला, 2 बच्चे की मां है और उसका पति शासकीय नौकरी में पदस्थ है. ऐसे हुआ मामले का खुलासा - नाबालिग युवक के परिजनों ने उसके घर से गुम होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई थी. पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि वह अपने मामा के घर नवागढ़ (जांजगीर-चांपा) गया हुआ है ।

 वहां वह एक महिला के साथ पहुंचा था.पूछताछ में पता चला कि वह उसकी प्रेमिका है और दोनो के बीच शारीरिक संबंध भी कई बार बने. इतना ही नहीं इसके सबूत भी मिले है. दोनो के मोबाइल में संबंध बनाएं जाने के दौरान की कुछ तस्वीरें और वीडियो भी पुलिस ने जब्त किए है।

पूछताछ के लिए दोनो को कोरबा के कोतवाली थाने में लाया गया. जहां पूछताछ के बाद आरोपी महिला को जेल भेज दिया गया. पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 363 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है ।

Onlyक्लिक: 👇

https://secure.jaalifestyle.com/ref/pradeep0709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top