जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन में जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया ।
धमतरी । कुरूद विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत कोलियारी (भखारा) के निर्वाचित उपसरपंच रधुनन्दन साहू, पंच शिव प्रसाद, सावित्री साहू, व ग्राम के भाजपा कार्यकर्ता बिशम्भर साहू, महंगू राम साहू, मानबाई यादव, सुखदेव साहू, ढागेश्वर साहू, लोचन यादव का कांग्रेस प्रवेश जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन धमतरी में जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महपौर विजय देवांगन, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, कोषाध्यक्ष सलीम रोकड़िया, महामंत्री अलोक जाधव, ब्लाक अध्यक्ष मुकेश कोसरे के द्वारा गमछा पहनाकर विधिवत कांग्रेस प्रवेश कराया गया।
उपसरपंच रघुनंदन साहू, पंच शिवप्रसाद, सावित्री साहू ने कांग्रेस प्रवेश के बाद बताया की वे कांग्रेस पार्टी के विचारधारा, रीति-नीति एव माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के सफल शासनकाल के दौरान किसानों, गरीबो, मजूदरों एवं सभी तबकों के लिए संचालित कार्य योजनाओं से प्रभावति होकर कांग्रेस पार्टी में प्रवेश कर रहे है ताकि पार्टी को और मजबूत करने में अपनी अहम योगदान दे सके।
साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा की विधानसभा कुरूद ग्राम कोलियारी के निर्वाचित उपसरपंच, पंच व भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आये नव कांग्रेस प्रवेशित सदस्यों का भरोसा कांग्रेस जैसी मजबूत व विशाल पार्टी पर बना रहा जिसका आज हम कांग्रेस प्रवेश कर उनका स्वागत करते है। इनके प्रवेश से निश्चित ग्रामीण ईकाई सहित क्षेत्र में कांग्रेस संगठन मजबूत होगी, पूर्व में ग्राम डाडेसरा के सरपँच, पंच व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस प्रवेश किया था आने वाले समय में कुरूद विधानसभा चुनाव जीतेंगे जिसका शुरूवात हो गई है।
पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लालवानी, महापौर विजय देवांगन, आलोक जाधव, मुकेश कोशरे ने कांग्रेस प्रवेश पर खुशी व्यक्त की एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु बधाई दी।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो.9425230709


