छत्तीसगढ़: पूर्व विधायक बाईज्जत बरी, जब्त किए गए 2 लाख रुपए भी लौटाने के अदालत ने दिए आदेश

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बलरामपुर । जिले के सामरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा चुनाव के दौरान रुपए बांटने के मामले में निर्दोष साबित हुए हैं। अदालत ने अपने फैसले में उन्हें बाईज्जत बरी कर दिया है। इस संबंध में जानकारी मिली है कि जिले के राजपुर सिविल कोर्ट में आज इस मामले में फैसला आया है। 

आपको याद दिला दें कि साल 2018 में विधानसभा चुनाव के दौरान उनके वाहन से लगभग 2 लाख रुपये की जब्ती हुई थी। उन पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को पैसे बांटने के आरोप लगे थे। 

मामले के विभिन्न पक्षों की विस्तार से सुनवाई के बाद फैसला देते हुए अदालत ने पूर्व विधायक पैकरा को न केवल निर्दोष ठहराया, बल्कि उनके जब्त किए गए 2 लाख रुपए लौटाने के भी आदेश दिए हैं ।


संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top