Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

माहेश्वरी जनरल स्टोर्स के संचालक ने गुदगुदा स्कूल के विद्यार्थियों को वितरित की पानी की बोतलें

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- शासकीय माध्यमिक शाला गुदगुदा में पदस्थ शिक्षक एन.आर. बघेल की प्रेरणा से प्रभावित होकर माहेश्वरी जनरल स्टोर्स...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- शासकीय माध्यमिक शाला गुदगुदा में पदस्थ शिक्षक एन.आर. बघेल की प्रेरणा से प्रभावित होकर माहेश्वरी जनरल स्टोर्स कुरुद के संचालक हरीश कुमार नवल किशोर केला ने विद्यालय के कक्षा छठवीं से आठवीं तक के समस्त छात्र-छात्राओं को पानी की बोतलें प्रदान कीं।

गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह सराहनीय पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान संकुल स्रोत समन्वयक मनोज नेताम के मार्गदर्शन में उनके करकमलों द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को अच्छी गुणवत्ता की पानी की बोतलों का वितरण किया गया। 

 इस अवसर पर शिक्षक एन.आर. बघेल एवं संकुल समन्वयक मनोज नेताम ने माहेश्वरी जनरल स्टोर्स के संचालक हरीश कुमार नवल किशोर केला के इस पुण्य कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।पानी की बोतलें पाकर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं बेहद खुश नजर आए। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के हित में एक प्रेरणादायक कदम बताया।

No comments