संविदा कर्मियों को छत्तीसगढ़ सरकार ने दिया तोहफा, सैलरी में हुई बढ़ोत्तरी

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। आज उन बिजली संविदा कर्मियों के लिए राहतभरी खबर है जो लंबे समय से आंदोलन कर रहे थे। कर्मियों का यह आंदोलन खत्म हो गया है। सरकार ने आंदोलन कर रहे संविदा बिजली कर्मचारियों को रक्षाबंधन का तोहफा दिया है। विद्युत संविदा कर्मचारी संघ ने सरकार से उन्हें नियमित करने का आश्वासन मिलने के बाद अपना आंदोलन खत्म कर दिया है। हालांकि, कुछ कर्मचारी संघ से अलग होकर धरना स्थल पर बैठे ही हुए हैं। ये फैसला शनिवार को हुई एक बैठक के बाद लिया गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के महाप्रबंधक (मानव संसाधन) डीआर साहू ने बताया कि इस मुद्दे पर चर्चा के लिए शनिवार को बैठक बुलाई गई थी। इसमें लाइनमैन की भर्ती में संविदाकर्मियों के अनुभव को लाभ देने का फैसला लिया गया है। छत्तीसगढ़ विद्युत संविदा कर्मचारी संघ की हड़ताल 10 अगस्त से जारी थी।

संविदाकर्मचारियों का वेतन 8 हजार रुपए से बढ़ाकर करीब 14 हजार रुपए हर महीने किया गया है।

जो कर्मचारी इस बार की भर्ती में नियमित ज्वॉइनिंग हासिल नहीं कर सकेंगे उनकी संविदा सेवा भी जारी रहेगी।

काम के दौरान दुर्घटना की वजह से अपंग हुए संविदा कर्मचारियों को भी भर्ती के जरिए काम देने का प्रयास होगा ।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top