दिल्ली । 9 साल की मासूम दलित बच्ची के साथ दुराचार और उसके बाद हत्या करने के विरोध में प्रगतिशील महिला एकता केन्द्र, इंकलाबी मजदूर केन्द्र,भेल मजदूर ट्रेड यूनियन, कांग्रेस पार्टी के जिला पंचायत सदस्य रोशनलाल जी व अमनदीप जी द्वारा दिल्ली सरकार और केन्द्र सरकार को दोषी करार दिया गया कि देश की राजधानी दिल्ली में यदि बच्चियां एवं महिलाएं सुरक्षित नहीं है तो पुरे देश में क्या हालत होगी। आज सरकारें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा देना बन्द करें।
बलात्कारियों व हत्यारों को संरक्षण देना बन्द करें।
सभी वक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की फासीवादी सरकार महिलाओं को केवल बच्चे एवं परिवार तक सिमित कर देना चाहती है। ये महिलाओं को सम्मान जनक रोजगार एवं बराबरी पूर्ण जीवन नहीं दे सकती है।
पुतले को आग के हवाले प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की निशा ने किया।
पुतले दहन एवं सभा में इंकलाबी मजदूर केन्द्र के पंकज कुमार,राजू,नितिन,ब्रिजेश, संतोष,विजय,दीपक, एवं भेल मजदूर ट्रेड यूनियन के राजकिशोर,अवधेश कुमार प्रगतिशील महिला एकता केंद्र की दीपा, दीपमाला,सुमन, सुललिता कुसुम, एडवोकेट रूपचन्द्र आजाद सत्यम आटो से संतोष एवं बिट्टू बिन्दास,आर के यादव,सुगन्ध एवं विशाल आदि उपस्थित रहे ।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो.9425230709



