छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
राजनांदगांव । जिले के छुईखदान थाने में पदस्थ एएसआई (ASI) ने नाबालिग से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया हैै, इतना ही नहीं दुष्कर्म के बाद सबूत मिटाने हत्या करने का भी प्रयास किया गया. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक छुईखदान थाने में पदस्थ ASI नरेंद्र गहीने (50 वर्ष) की घर पर पीड़िता की मां काम करने जाती थी. मां की गैरमौजूदगी में 15 वर्षीय बेटी कभी-कभी उसके घर काम के लिए जाया करती थी ।
इसी दौरान एएसआई की नियत बिगड़ गई एएस आई नरेंद्र गहीने लंबे समय से नाबालिग का शोषण कर रहा था ।
ASI नरेंद्र गहीने ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, फिर किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था. लेकिन बीते दिनों उसने दोबारा दुष्कर्म किया और सबूत मिटाने नाबालिग को जलाकर मारने का प्रयास किया ।
नाबालिग के पैर पर जलने के भी निशान मिले है. थाना प्रभारी रमेश्वर देशमुख ने इस मामले की पुष्टि की है. पुलिस ने आरोपी एएसआई नरेंद्र गहीने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो.9425230709


