थाना प्रभारियों का तबादला आदेश जारी, एसपी ने जारी की सूची

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

गरियाबंद । जिले की नई पुलिस कप्तान पारुल माथुर ने जिले के कई थाना प्रभारियों का तबादला किया है। इसमें सत्येंद्र सिंह श्याम गरियाबंद थाना प्रभारी बनाए गए है। 

जिले के राजिम थाना प्रभारी निरीक्षक विकास बघेल को देवभोग थाना का प्रभारी बनाया गया है। संतोष कुमार भुआर्य को छुरा थाना से राजिम थाने का प्रभार दिया गया है। देवभोग थाना प्रभारी हर्षवर्धन बैस को मैनपुर का थाना प्रभारी बनाया गया है। 

निरीक्षक संजय पुंढीर को रक्षित थाना से छुरा का प्रभारी बनाया गया है। राजेश जगत को रक्षित केंद्र गरियाबंद से पीपरछेड़ी थाना प्रभारी बनाया गया हैै। कोतवाली प्रभारी वेदवति दरियो को अजाक एवं प्रभारी महिला एवं बाल अपराध का जिम्मा सौंपा गया है।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top