शराबी शिक्षक का वीडियो हुआ वायरल, इस हालत में पहुंचे थे स्कूल

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुंगेली । शिक्षा के मंदिर में एक शिक्षक शराब पीकर पहुंच गया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. पूरा मामला लोरमी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक स्कूल लाखासार का है ।

जहां लंबे समय से पदस्थ शिक्षक कन्हैयालाल पनागर आए दिन शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचे थे. जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है ।

 वीडियो में शासकीय शिक्षक शराब के नशे में धुत लड़खड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. वहीं इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों के द्वारा शिक्षा अधिकारी से करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है ।

संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top