प्रभारी तहसीलदार ने किया रेप, महिला कोटवार की शिकायत पर FIR किया दर्ज

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मध्य प्रदेश। धार जिले के कुक्षी में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार सुनील डावर पर बुधवार को जिले के कुक्षी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज होने के बाद उन्हें जिला कलेक्टर ने धार मुख्यालय पर अटैच कर दिया है। मामले में एक पहलू यह सामने आया है कि पीड़िता ने कलेक्टर आलोक कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह को पूरे मामले से अवगत कराने के बाद यह केस दर्ज हुआ है। 

मामले को लेकर पीड़िता ने कुक्षी पुलिस थाने में आवेदन दिया था। किंतु वहां कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद जब यह मामला एसपी तक शिकायत आने के बाद बुधवार को प्रकरण दर्ज हुआ है।

क्या है मामला - पीड़िता कुक्षी तहसील के किसी ग्राम में ग्राम कोटवार है। उसने प्रकरण दर्ज में यह बताया कि फरवरी 2020 में प्रभारी तहसीलदार सुनील डावर के शासकीय बंगले पर काम करती थी। एक दिन तहसीलदार ने मुझसे अश्लील बातें की। विरोध करने पर तहसीलदार ने मुझे नौकरी से हटाने की धमकी दी। 

उसके बाद 2 मार्च 2020 को बंगले पर काम करने के दौरान मुझसे दुष्कर्म किया। फिर मैंने उनके बंगले पर काम छोड़ दिया तो मेरा वेतन रोका गया व परेशान किया गया। इसके बाद मैंने इस घटना की शिकायत एसपी व जिला कलेक्टर से की और फिर प्रकरण दर्ज किया गया है।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top