छत्तीसगढ़: शराब के नशे में मिले शिक्षक निलंबित करने का भेजा प्रस्ताव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कोरबा । पद की गरिमा पर बट्टा लगाने वाले सरकारी कर्मचारियों पर नकेल कसने का काम किया जा रहा है। जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के अंतर्गत कारीमाटी के प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक रामनारायण प्रधान को नशे की स्थिति में पाए जाने पर प्रशासन सख्त हो गया है। 

इस मामले को प्रकाश में लाने के साथ अधिकारियों को अवगत कराया था। 

विकास खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से इस शिक्षक को निलंबित किए जाने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को प्रस्ताव भेज दिया गया है। पत्र में कहा गया है कि शिक्षक के नशे में होने की पुष्टि एक वीडियो में हुई है। शिक्षक का यह कृत्य आपत्तिजनक है। संबंधित पत्र की कॉपी कलेक्टर को भी भेजी गई है।


   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top