बिरेंद्र साहू रायपुर । अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तमप्रकाश कटियार की अनुशंसा पर पत्रकार चंद्रभूषण वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश महासचिव के पद मनोनीत किया गया है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कुमार कटियार, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. उत्तमप्रकाश कटियार एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा ने कहा कि आपका मनोनयन करते समय महासभा को पूर्ण विश्वास है कि आपक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में महासभा की गरिमा अक्षुण्य रखते हुए महासभा को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते रहेंगे ।
साथ ही महासभा की बैठकों एवं कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते रहेंगे।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो. 9425230709



