छत्तीसगढ़: रायपुर में अवैध शराब की फैक्ट्री का बड़ा खुलासा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। राजधानी में अवैध शराब की फैक्ट्री का बड़ा खुलासा हुआ है। शहर के नरदाह और विधानसभा रोड पर अवैध शराब बनाने का काम धड़ल्ले से चल रहा था। आज आबकारी विभाग की टीम ने दबिश देकर इस पूरे मामले का खुलासा किया है। 

टीम ने मौके से एक आरोपी को दबोचा है। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान घटना स्थल से शराब बनाने की मशीन, खाली बोतल, ढक्कन बरामद हुआ है।

मध्यप्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र की नकली कंपनियों के रैपर भी बरामद हुए हैं। 

पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ के बाद और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top