नवोदय विद्यालय में चयन, गौरी और डेविड के पालक ग्रामीण सहित संकुल केंद्र गुदगुदा के शिक्षकों में हर्ष

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

धमतरी । कुरूद संकुल केंद्र गुदगुदा के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला गुदगुदा की छात्रा गौरी साहू पिता भूपाल साहू निवासी ग्राम गुदगुदा तथा डेविड साहू पिता योगेंद्र साहू शासकीय प्राथमिक शाला भैंसमुंडी निवासी ग्राम भैंसमुंडी का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है जिससे संकुल के शिक्षकों पालकों और ग्रामीणों में भारी हर्ष व्याप्त है ज्ञात हो कि गौरी और डेविड प्रारंभ से ही प्रतिभावान छात्र रहे हैं ।

उनके नवोदय विद्यालय में चयन होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए संकुल स्रोत समन्वयक नान्हूराम कंवर, प्रधान पाठक जगमोहन साहू ,गोविंद साहू ,एनआर बघेल, चंद्रप्रभा बघेल, दीपक वर्मा, रेखचंद लौतरे ,विनीता देशमुख, भैंसमंडी के सरपंच त्रिलोक साहू ,जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, गुदगुदा के सरपंच घनश्याम साहू, शाला प्रबंधन समिति भैंस मुंडी के अध्यक्ष चुम्मन साहू ,शाला प्रबंधन समिति गुदगुदा के अध्यक्ष हेमाराम साहू सहित पौलकों, ग्रामीणों और शिक्षकों ने गौरी और डेविड तथा उनके माता-पिता को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top