Chhattisgarh: स्कूल में बड़ा हादसा, छत का प्लास्टर गिरने से 1 छात्र घायल

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

सरगुजा । विकासखंड उदयपुर अंतर्गत प्राथमिक शाला जजगा में दोपहर 2.30 बजे के करीब बच्चों को पढ़ाने के दौरान छत के प्लास्टर का एक हिस्सा भरभरा कर गिर गया। जिससे पांचवी कक्षा का बालक समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। शिक्षकों द्वारा उसे उपचार हेतु निजी वाहन से CHC उदयपुर दाखिल कराया गया है। उसके सिर पर गम्भीर चोट आई है। 

डॉक्टरों ने सिर पर दो से तीन टांके लगाए है। घटनास्थल का ABEO हेम प्रकाश साहू के साथ हमने जायजा लिया तो देखा प्लास्टर लगभग 3 फीट के साइज का एक हिस्सा गिरा हुआ है, जिसका मलबा अभी भी उक्त कक्ष में ही पड़ा हुआ है। घटना के संबंध में बात करने पर BEO संजीव तिवारी ने बताया कि घटना प्राथमिक शाला जजगा की है। 

घायल बालक का उपचार उदयपुर अस्पताल में कराया गया है। भवन के मरम्मत कार्य हेतु प्रपोजल जिला में भेजा गया है। बच्चों को वहाँ बैठाने से मना किया गया है।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो.9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top