रायपुर ब्रेकिंग: 4 नवंबर को बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। महावीर निर्वाण दिवस 4 नवम्बर को पूरे रायपुर के परिक्षेत्र में मांस-मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इस संबंध में राज्य शासन के पर्यावरण एवं नगरीय विकास विभाग के आदेश पर नगर पालिक निगम की प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से महावीर निर्वाण दिवस 4 नवम्बर को रायपुर नगर पालिक निगम के पूरे परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है। डॉ. पाणीग्रही ने बताया कि महावीर निर्वाण दिवस पर किसी भी दुकान में मांस-मटन विक्रय करते पाए जाने पर मांस-मटन जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी और संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्रवाई भी की जाएगी।

      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top