छत्तीसगढ़: शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक की दबंगई व मनमानी के चलते ग्रामीण पिछले 5 सालों से ओवर रेट...

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बेमेतरा । जिले के ग्राम डोलिया की शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक की दबंगई व मनमानी के चलते ग्रामीण पिछले 5 सालों से ओवर रेट का दंश झेल रहे हैं। संचालनकर्ता महामाया महिला स्व सहायता समूह डोलिया पिछले 5 सालों से शासकीय उचित मूल्य की दुकान चला रहे हैं। 3 रुपया ओवर रेट लेकर शक्कर ग्रामीणों को बेच रहे हैं। पीड़ित ग्रामीणों ने जब मीडिया को ओवररेट की बात बताई तब मीडिया ने संचालनकर्ता से बात की। 

इस पर संचालक ने खुद स्वीकारा कि 3 रुपया अधिक लेकर ग्रामीणों को शक्कर बेच रहा हूं। लगातार जिले में धांधली व भ्रष्टाचार का दीमक भोले-भाले ग्रामीणों की गाढ़ी कमाई को खा रहा है। देखना यह होगा संचालन कर्ता के ऊपर संबंधित विभाग के अधिकारी आखिर क्या कार्यवाही कर पाते हैं।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top