छत्तीसगढ़: गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में मनाया जाएगा गौठान दिवस'

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा के दिन गौठानों में 'गौठान दिवस' मनाया जाएगा। इस संबंध में सभी जिला कलेक्टरों और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को निर्देशित किया गया है ।

 छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार कलेक्टरों से कहा गया है कि गौठान दिवस के कार्यक्रम में सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाए। 

गौठान दिवस पर गौठानों में प्रातः प्रभातफेरी निकाली जाए। श्रम दान से गौठानों की साफ-सफाई कराई जाए। गौठान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन के साथ ही नवीन स्वीकृत गौठान और गौठान में विभिन्न योजनान्तंर्गत निर्मित संरचनाओं का भूमि-पूजन भी कराया जाए।

      संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709


Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top