Chhattisgarh: सीएमओ को मारा थप्पड़, पहुंचे थे अतिक्रमण हटाने

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

बिलाईगढ़। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला करना और खुले आम मारपीट करना अब आम बात होते जा रही है। इसी क्रम में फिर से एक शख्स ने खुलेआम सीएमओ को करारा थप्पड़ जड़ दिया। यहां अवैध कब्जा हटाने के दौरान विवाद हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी राम कुमार केसरवानी पर मामला दर्ज कर लिया है, जानकारी के अनुसार भटगांव में नगर पंचायत की टीम द्वारा की अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई जा रही थी, तभी शख्स ने सीएमओ को थप्पड़ मार दिया। इस दौरान भटगांव थाना प्रभारी सहित नायाब तहसीलदार भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि एकपक्षीय कार्यवाई को लेकर वाद-विवाद शुरू हुआ था।

       संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top