Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

एजे इंग्लिश स्कूल कुरुद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरेली तिहार

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज  कुरुद:- एजे इंग्लिश स्कूल कुरुद में छत्तीसगढ़ का लोकपर्व हरेली तिहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम ...


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज 

कुरुद:- एजे इंग्लिश स्कूल कुरुद में छत्तीसगढ़ का लोकपर्व हरेली तिहार उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय परिसर में कृषि यंत्रों, कलम-किताब एवं गेड़ी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई।इस अवसर पर विद्यालय के संचालक अय्यूब खान एवं प्राचार्य एस.एन. पंडा ने विद्यार्थियों को हरेली तिहार के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व किसानों, प्रकृति और मेहनत के प्रति सम्मान की भावना को प्रकट करता है।

     हरेली पर्व के अवसर पर विद्यालय में गेड़ी दौड़, भंवरा, रस्साकसी एवं मटका फोड़ सहित विभिन्न पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम में शिक्षक विजय साहू, मिलेश्वर साहू, दुर्गेश साहू, चुरामीन साहू, डोवेश साहू, केशकुमारी साहू, फनेश्वरी साहू, खिलेश्वरी साहू, प्रमिला पंडा, रामानंद पाल, तारनी देवांगन, दामिनी ध्रुव, नंदनी सिन्हा, इफरा खान एवं वीणा यादव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को हरेली तिहार की शुभकामनाएं दीं तथा मिठाई का वितरण किया गया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


No comments