युवक ने युवती के मांग में भरा जबरन सिंदूर, शादी का दिया झांसा, फिर किया ...

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रांची ।चुटिया थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती के साथ गंदी हरकत हुई है. आरोपी ने युवती को बरियातू स्थित होटल ले जाकर जबरन मांग में सिंदूर भरकर शादी करने की बात कही. मांग में सिंदूर डालने के बाद आरोपी युवक ने पीड़िता का यौन शोषण भी किया. इसके बाद पीड़िता ने जब उसे साथ अपने घर ले जाने की बात कही तो बड़े भाई की शादी के बाद घर ले जाने की बात कहते हुए वो होटल से निकल गया, आरोपी युवक का नाम बंटू उर्फ विश्वजीत सिंह है. वो बिहार के आरा जिला स्थित पुरानी पुलिस लाइन बसंत कॉलोनी का रहने वाला है. पीड़िता ने युवक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है ।

दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि सोशल मीडिया पर दोस्ती होने के बाद 24 अगस्त को आरोपी उसे लेकर बरियातू स्थित एक होटल गया. वहां कमरे में जबरन उसके मांग में सिंदूर डाल दिया. युवती के अनुसार, आरोपी ने कोर्ट मैरिज का भी भरोसा दिलाया था. शादी का भरोसा दिलाते हुए उसके साथ 24 अगस्त और 25 अगस्त को जबरन शारीरिक संबंध बनाया, इसके बाद वो अपने घर चला गया. घर जाने के बाद आरोपी युवती से पीछा छुड़ाने लगा, जिससे परेशान होकर युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है ।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top