*मौसम विभाग: छत्तीसगढ में 22 से 24 जनवरी तक प्रदेश के इन स्थानों में बारिश होने संभावना...*

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । प्रदेश में हवाओं की दिशा में परिवर्तन हो गया है । उत्तर छत्तीसगढ़ में उत्तर-पूर्व तथा दक्षिण छग में दक्षिण-पश्चिम से हवाओं का आगमन प्रारंभ हो गया है। इसके कारण प्रदेश में कल दिनांक 21 जनवरी से 23 जनवरी न्युनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है। जबकि अधिकतम तापमान में 22 जनवरी तक 1-2 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने की सम्भावना है, उसके बाद प्रदेश में बादल छा ने तथा वर्षा का दौर प्रारंभ होने के कारण अधिकतम तापमान में सार्थक गिरावट होने की सम्भावना है।

प्रदेश में कल मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

दिनांक 22 जनवरी को शाम/रात्रि में सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की सम्भावना है। साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है।

दिनांक 23 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा और बिलासपुर सम्भाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा अनेक स्थानों पर होने की सम्भावना है। एक दो स्थानों में गरज चमक के साथ ओला वृष्टि होने की सम्भावना है।

दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तर में स्थित जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की सम्भावना है । दुर्ग और रायपुर संभाग के शेष भाग और बस्तर संभाग के उत्तर भाग में एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

दिनांक 24 जनवरी को प्रदेश के सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में तथा बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में हल्की वर्षा होने की सम्भावना है।

   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top