छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
रायपुर । कोरोना संक्रमण कम होने के बाद अब रायपुर जिले में भी 6वीं से 12वीं क्लास तक के स्कूल 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे। इसके साथ ही सभी आंगनबाड़ियों को भी खोला जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने 4% से कम संक्रमण दर वाले जिलों में स्कूलों को खोलने का निर्देश दिए थे। जिसके बाद प्रदेश के अलग-अलग जिलों में कोरोना संक्रमण दर के हिसाब से स्कूलों को फिर से खोला जा रहा है। इसी बीच अब कोरोना संक्रमण दर 4 प्रतिशत से कम होने पर रायपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों को 100 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूलों को खोलने का आदेश दिया है।
संपादक
प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)
मो. 9425230709

