चंदन शर्मा की कुरुद से रिपोर्ट--जन्मदिन के अवसर पर जनता दिल से लगाने आतुर सदियों बाद ऐसे जन नेता का प्रादुर्भाव होता है, ऐसे ही एक नेता है थानेश्वर तारक जिन्होंने अपने मेहनत व लगन से राजनीति की सीढ़ी चढ़ जनता की सेवा कर रहे हैं।कुरूद जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत गोजी सरपंच थानेश्वर तारक ने अपने जन्मदिन के मौके पर पूरे पंचायत सदस्य के साथ ग्राम गोजी में फल दार वृक्ष लगाये व शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला के स्कूली छात्रा एवं शिक्षकों के साथ वृक्षारोपण कर दर्रा में जनपद सदस्य धर्मपाल के निवास में और कांग्रेस भवन कुरुद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केके काटकर जन्मदिन मनाए जनता आज थानेश्वर को दिल से लगा कर बधाई दे रहे है हमेशा से थानेश्वर के मन मे बच्चो के प्रति प्रेम रहा है , सिर्री के विकलांग स्कूल में बच्चों के साथ केक काटकर अपना जन्म दिवस साझा किए थानेश्वर तारक ने बताया कि सिविल अस्पताल कुरूद के मरीजों को फल वितरण कर आशीर्वाद लिया वही पूरे प्रदेश व जिले भर से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से बधाई मिले और अपने ही निवास में ग्रामीणजन पंचायतबॉडी व आसपास की जनप्रतिनिधि के मौजूदगी में सुनहरे दिवस पर सभी बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर कहा कि आप सबका आशिर्वाद फलस्वरूप आज यह मुकाम तक मै पहुंचा हूं ,और हमेशा नेता बनकर नही बल्कि लोगों का सेवक बन कर सेवा करता रहूँगा। इस अवसर पर कांग्रेस के नेता व क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*जन्मदिन पर जनता के दिलो में छाए रहे अधिवक्ता तारक*... *प्रशसकों के बीच केक काट मनाया सादगीपूर्ण जन्मदिन*
February 25, 2022
0
Share to other apps
