*छत्तीसगढ़: चिटफंड कंपनी आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स की संपत्ति होगी कुर्क.....कोर्ट का आदेश*

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । चिटफंड कंपनी आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स प्रालि के फरार डायरेक्टर रघुवीर सिंह राठौर की संपत्ति कुर्की का आदेश कोर्ट ने जारी कर दिया है। फरार डायरेक्टर रघुवीर सिंह राठौर की मंदिर हसौद स्थित 2160 वर्गफीट जमीन कुर्की का आदेश कोर्ट ने दिया है। विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार वर्मा की कलेक्टर और एसएसपी के प्रतिवेदन पर पर आदेश जारी किया। निवेशकों की शिकायत पर गंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था।

राज्य सरकार की सख्ती के बाद कसा शिकंजा

राज्य शासन की सख्ती के बाद लगातार चिटफंड कंपनियों पर प्रशासन का शिकंजा कसता जा रहा है। अब आरोग्य धनवर्षा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की संपत्ति कुर्की की गई। पुलिस अधीक्षक की अनुशंसा पर कलेक्टर रायपुर ने कंपनी के मंदिरहसौद की 2160 वर्गफीट जमीन कुर्की करने का आदेश दिया है। बता दें कि कंपनी के डायरेक्टर रघुवीर सिंह राठौर एवं तीन अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा चुका जा चुका है। रायपुर में अभी तक 14 कंपनियों की करीब 16 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

     संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top