जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग की कार्यकर्ता बैठक मगरलोड ब्लाक में सम्पन्न,डिजिटल सदस्यता अभियान पर हुई समीक्षा

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप मगरलोड:- जिला पिछड़ा वर्ग विभाग की बैठक पेंसनर्स भवन में आयोजित की गई।जिला अध्यक्ष व ब्लॉक पदाधिकारी की उपस्थिति में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पिछड़ा वर्ग विभाग की मजबूत, कार्यकारिणी टीम सक्रिय, जुझारू साथियों को पार्टी में जोड़ने कार्यकारिणी गठन के संबंध में चर्चा की गई, जिसमें  पिछड़ा वर्ग विभाग की सभी समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। 

सभी साथियों से डिजिटल एवं फिजिकल सदस्यता अभियान में सभी लोगों को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने पर सुझाव व जोर दिया गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की दिशानिर्देश के तहत पूरे प्रदेश में गठन करने का निर्देश मिला है। उसी के तहत सभी जिला के ब्लाक में बैठक आयोजित करके सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से सर्वसम्मति से नए पदाधिकारी चुने गए जिसमे अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिन्हा, 3 जिला उपाध्यक्ष उमेन्द्र सिन्हा,हेमन्त साहू ,खिलावन यादव,3 महामंत्री लोकेश साहू,रेखनारायण साहू,जगदीश साहू,3 सचिव सन्तोष यादव,,कांति साहू,सदस्य नीतू खिलावन साहू,डिगेश्वर साहू,   किशन निषाद मीडिया प्रभारी ज्ञानदेव साहू चुने गए है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष गोविंद साहू,जिला सचिव महेंद्र साहू,मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष डीहू राम साहू,नगर पंचायत अध्यक्ष नीतू साहू,मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,तोषण साहू,किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रहास साहू,जिला सचिव हेमन्त देवांगन, उत्तम सिन्हा,असहाब खान,महमूद खान,भुवन गायकवाड़,पुरुषोत्तम सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top