सामाजिक बन्धुओ व जनप्रतिनिधियों के साथ रंगों के महापर्व की खुशियां बांटी

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरूद:- नगर सहित अंचल में रंगों का महापर्व होली पूरी सादगी व समरसता के साथ मनाया गया।हर वर्ग इसमें खुशियो का रंग महकाने दिन भर डूबे रहे।कहार भोई समाज के अध्यक्ष सोहन कश्यप व शिक्षक मुकेश कश्यप ने समरसता व भाईचारे का सन्देश देते हुए कुरुद राज के सभी घरों में जाकर समस्त पदाधिकारियों, पंचों ,महिला मंडल ,बहु-बेटिंयों ,युवा सदस्यों और छोटे बच्चों को प्रेम और समभाव का रंग लगाकर त्यौहार की बधाई दी।समाज जनो ने पर्व से जुड़ी हुई मान्यताओं और महत्व को बरकरार रखते हुए आने वाले समय मे कुरुद में विभिन्न गतिविधियों को जारी रखने की बात पर बल दिया।

             इसी प्रकार दोनो ने स्वजातीय बन्धुओ के अलावा नगर के गणमान्य जनो से भी भेँट कर पर्व की खुशी बांटी।जिसमे जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चन्द्राकर ,वार्ड पार्षद रजत चन्द्राकार ,जिला कांग्रेस महामंत्री प्रमोद साहू,नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजू साहू,नेता प्रतिपक्ष भानु चन्द्राकर ,सभापति मनीष साहू,पूर्व पार्षद खिलेंद्र चन्द्राकर, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल,पार्षद सुचिता अग्रवाल,पार्षद राखी चन्द्राकर,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू सहित राजनीतिक, सामाजिक व विभिन्न संगठनों के लोगो व शुभचिंतको से सौजन्य भेंट रंगों के पर्व को मधुरता प्रदान की व प्रेम ,समरसता सद्भाव और भाईचारे को इसी तरह बनाए रखने की बात का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top