विश्वकर्मा झिरिया लोहार समाज का जिला स्तरीय पारिवारिक सम्मेलन भेंडरा में सम्पन्न, समाज की प्रतिभाए हुई सम्मानित, समाज के विकास पर एकजुट होने दिया गया जोर

Pradeep Ganjeer
0


छत्तीसगढ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- जिले के ग्राम भेंडरा रावां में श्री विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाज का दो दिवसीय जिला स्तरीय पारिवारिक महासम्मेलन का आयोजित हुआ।दो दिनों तक हुए इस आयोजन में अतिथि के रूप में पधारे क्षेत्र के दलीय नेताओं ने समाज के विकास के लिए सहयोग करने की बात पर बल दिया। प्रथम दिन विश्वकर्मा भगवान की ग्राम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई,तदुपरांत मंचीय कार्यक्रम आयोजित हुआ।जिलाध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा के स्वागत उद्बोधन पश्चात समाज के युवक-युवतियों परिचय सम्मेलन ,समाज के होनहार विद्याथियो का सम्मान व समाज को सहयोग करने वाले मीडियाकर्मियों का सम्मान किया गया। 

तदुपरांत युवा प्रकोष्ठ के गठन व कार्यक्रम के उद्देश्य पर कार्य क्रम में पधारे अतिथियों ने वर्णन करते हुए समाज का हर तरह से सहयोग करने की बात कही।कार्यक्रम के अंतिम दिन जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता नीलम चन्द्राकर,छाया विधायक लक्ष्मीकांता हेमन्त साहू,अधिवक्ता रमेश पांडेय, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री लव चंद्राकर, प्रदीप साहू, गणेश राम ,यशवंत गंजीर, घनश्याम साहू, दीपक साहू,श्रवण साहू व मुकेश कश्यप ने बतौर अतिथि शिरकत की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए श्रीमती तारिणी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से आपसी प्रेम व सहयोग की भावना को बल मिलता है।कमजोर से कमजोर परिवार का हांथ थामकर चलना ही समाज सेवा है।श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू ने कहा विश्वकर्मा समाज की नई पीढ़ी को सृजनात्मकता के साथ आगे बढ़ने की बात कही।किसी भी समाज के आगे बढ़ने के लिए समरसता ,सहयोग व आपसी सामंजस्य आवश्यक है।नीलम चन्द्राकर ने समाज के उत्थान व विकास के लिए सभी को आगे आने की बात कही।अधिवक्ता रमेश पांडेय ने विश्वकर्मा भगवान को विश्व का शिल्पकार व निर्माण कर्ता बताते हुए उनसे जुड़ी कथा का वर्णन किया।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामप्यारे विश्वकर्मा,शेष नारायण उपाध्यक्ष, सचिव परदेसी ,कोष सतरोहन , सहसचिव प्रदीप,युवा प्रकोष्ट जिला अध्यक्ष मोती विश्वकर्मा,जिला सचिव हेमराज विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाजजन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top