संजय नगर आंगनबाड़ी केन्द्र में सुपोषण पखवाड़ा के तहत जल संरक्षण अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- स्वास्थ्य विभाग एवं महिला बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार 21 मार्च से 04 अप्रैल तक सुपोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है। सुपोषण पखवाड़ा के इसी कडी में संजय नगर डिपो रोड स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र में सुपोषण पखवाड़ा के तहत जल संरक्षण अभियान का शुभारंभ उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू द्वारा किया गया। सुपोषण पखवाड़ा में पूरे पखवाड़े पर प्रतिदिन विभिन्न सोपान आयोजित किये जायेगे। इसी सोपान में वार्ड में जल संरक्षण पर जागरूकता रैली निकाली गई व उपस्थित मातृशक्तियों व वार्ड वासियों द्रारा जल संरक्षण हेतु शपथ लिया गया । 

जल है तो कल है, जल ही जीवन है आदि स्लोगन व नारों से जागरूक किया गया

उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू ने जल की महता पर प्रकाश डालते हूये आवश्यकतानुसार वार्ड वासियों को जल का उपयोग करने को कहा। सभापति मनीष साहू ने जल सरंक्षण पर प्रकाश डालते हूये पृथ्वी पर कुल जल की मात्रा व मानव जीवन के लिये उपयोगी जल की मात्रा से अवगत कराते हूये जल का सदुपयोग करने का आग्रह किया । महिला बाल विकास विभाग की सुपरवायजर सोमलता शुक्ला ने जल संरक्षण विषय पर अपनी बात रखते हूये मिट्टी के कटाव को रोकने व ज्यादा से ज्यादा पेड पौधे लगाने पर जोर दिया ताकि पर्यावरण का संतुलन बना रहे है। 

सुपोषण पखवाड़ा पर जल सरंक्षण विषय के अवसर पर आगन बाडी कार्यकर्ता रूखमणी चंद्राकर, सहायिका डामिन साहू एवं रवीना साहू, शैलेन्द्री निषाद, रत्ना सारथी, पुष्पा ढीमर , शांति निषाद, पेमीन ध्रुव, प्रिया सारथी, फगनी ध्रुव, प्रिती देवांगन, अन्नू एवं मातृशक्तियाँ नागरिकगण व पालकगण उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top