छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- जिला विश्वकर्मा समाज युवा प्रकोष्ठ ने मिसाल कायम करते हुए समाज की ग्राम राखी निवासी बीसनतींन बाई वि...
मुकेश कश्यप कुरुद:- जिला विश्वकर्मा समाज युवा प्रकोष्ठ ने मिसाल कायम करते हुए समाज की ग्राम राखी निवासी बीसनतींन बाई विश्वकर्मा के अचानक स्वास्थ्य खराब हो जाने की जानकारी मिलते ही उनके इलाज के लिए सहयोग राशि इकट्ठा करने अभियान चलाया और कम समय मे ही इसे इकट्ठा कर प्रदीप हॉस्पिटल में उक्त महिला से भेंटकर उनका हालचाल जानते हुए सहायता राशि सौपीं। इस दौरान धर्मेंद्र विश्वकर्मा,कुमारेश्वर विश्वकर्मा,नेतराम विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, धनेंद्र विश्वकर्मा,हेमकरन विश्वकर्मा, मनसुखा विश्वकर्मा,गिरेन्द्र विश्वकर्मा,ईश्वर विश्वकर्मा,महिला प्रकोष्ट कोषाध्यक्ष खिलेश्वरी विश्वकर्मा,भाऊ राम विश्वकर्मा, जिला सचिव हेमराज विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।


No comments