मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना का सभी ले लाभ - मंजू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

चंदन शर्मा रिपोर्ट कुरूद:-  मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ योजना से कुरूद नगर पंचायत को जोड़ते हुए कुरूद को भी एक एमएमयू एंबुलेंस प्रदान की गई। जिसका शुभारंभ आज सुबह चंडी मंदिर के पास नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मंजू प्रमोद साहू ने पूजा अर्चना कर किया । इस मेडिकल मोबाइल यूनिट पर फ्री में इलाज का सपना होंगे साकार अब डॉक्टर मन आगे हमर दुवार l मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य मेडिकल मोबाइल यूनिट स्लम योजना का शुभारंभ करते हुए न प उपाध्यक्ष श्रीमती साहू ने समस्त नगर जनो से सम्मिलित होकर अपने स्वास्थ्य की जांच कराने की बात कही ।

इस अवसर पर कांग्रेस जिला महामंत्री प्रमोद साहू, सभापति मनीष साहू, डूमेश साहू रोशन जांगड़े पार्षद राघवेंद्र सोनी, उत्तम साहू, दीपक शर्मा ,जितेंद्र शर्मा, श्री सिन्हा, एमएमयू की प्रभारी डॉ अनामिका ठाकुर एवं उनकी टीम ,दीपक खाड़े सी एम ओ, गोपाल सिन्हा राजस्व निरीक्षक सहित पालिका के कर्मचारी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top