छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद :- तेजी से बढ़ती भीषण गर्मी से निजात दिलाने जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवाकार्य जारी है।नगर पंचायत कुरुद...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप कुरुद :- तेजी से बढ़ती भीषण गर्मी से निजात दिलाने जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवाकार्य जारी है।नगर पंचायत कुरुद वार्ड क्रमांक 02 के पार्षद एवं जलप्रदाय के सभापति डूमेश साहू ने तहसील कार्यालय कुरुद में पार्षद निधि से वाटर कूलर प्रदान कर तपती व आग उगलती गर्मी के मौसम से राहत दिलाने जनसेवा में अपनी प्रतिबद्धता को साबित किया है।तहसील आफिस में प्रतिदिन नगर व ग्रामीण अंचल से हजारों लोग अपने कार्यो से आते है।आसपास प्याउ की व्यवस्था न होने से उन्हें काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था, वाटर कूलर प्रदान कर सभी को राहत दिलाई।
शुक्रवार को वाटर कूलर के उदघाटन कार्यक्रम में सभापति डूमेश साहू ने बताया कि मैंने तहसील कार्यालय के निरीक्षण उपरांत पाया कि आम जनो को लगातार पेयजल कि समस्या का सामना करना पड़ रहा है, कुरुद तहसील में रोजाना हजारों लोगों का आना जाना लगा रहता है, कुछ लोगो से मैंने पूछा तो उन्होंने बताया कि हम लोग इतने दूर से आये है और यहाँ पीने के लिए ठंडे और शुद्ध पानी की बिल्कुल व्यवस्था नही है, तत्काल उक्त विषय पर मैंने तहसीलदार तारसिंह खरे एवं नायब तहसीलदार राहुल शर्मा जी से चर्चा की चर्चा उपरांत उन्होंने भी बताया कि यहाँ पे आम जनों के पीने हेतु शीतल जल की व्यवस्था नही है, जिसको देखते हुये मैंने तत्काल पार्षद निधि से व्यय करने की अनुसंशा किया, ताकि आम जनों को किसी भी प्रकार से पेयजल हेतु भटकना ना पड़े। जनहित के ऐसे कार्य हम लगातार करते आ रहे है और आगे भी करते रहेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से तहसीलदार तारसिंह खरे, नायब तहसीलदार राहुल शर्मा, नायब तहसीलदार नवीन कुरेठी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी दीपक खाड़े, पार्षद उत्तम साहू, पार्षद राघवेंद्र सोनी, अधिवक्ता खिलेंद्र साहू सहित तहसील कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।




No comments