छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मगरलोड । कुंडेल में राम रस की धारा बह रही है ग्राम वासियों के आमंत्रण पर आदर्श ग्राम कुंडेल में श्रीमति लक्ष्मीकांता...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मगरलोड । कुंडेल में राम रस की धारा बह रही है ग्राम वासियों के आमंत्रण पर आदर्श ग्राम कुंडेल में श्रीमति लक्ष्मीकांता साहू छाया विधायक कुरूद, हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी सम्मिलित हुए, उन्होंने इस अवसर पर मानस प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि राम राज के उस समय काल में रावण जैसे अहंकारी, कैकेई जैसे स्वार्थी, सुरपनखा जैसे पापिनी, मंथरा जैसे घरफोडू आज के परिदृष्य में हमारे समाज व परिवार में ऐसे पात्रों की भरमार है। जो हर घर परिवार समाज को बिखराव, अनिश्चितता व अशांति की ओर धकेल रहा है। ऐसे समय काल में राम चरित्र मानस का यह सम्मेलन हमे अमृत संजीवनी है
यदि हम अखिल ब्रह्मांड के रचियता व आदर्श मर्यादा पुरुषोत्तम सियापति रामचंद्र के आदर्श व मार्गदर्शन पर चले।रावण प्रत्येक वर्ष जलता है,
क्यों उनके अंहकार को जलाने के लिए, सीता माता पुजनीय है क्यों क्योंकि उन्होंने अपनी सतीत्व व मर्यादा की रक्षा स्वयं की।
किसी भी व्यक्ति की नियति यदि खराब हो तो खुद तो असफल होता ही है। दूसरो को भी सफल नहीं होने देता। यदि नियत साफ है तो खुद भी सफल होता है व दूसरो को भी सफलता के रास्ते आगे ले जाता है । आज इस सम्मेलन की सार्थकता तभी है जब हम श्रीराम चरित्र मानस के आदर्श कड़ी से जुड़े तो हम मानव धन्य हो जायेंगे
इस अवसर पर राजेंद्र साहू पूर्व जनपद सदस्य, योगेश्वरी साहू पूर्व सरपंच, निषाद सर, लाला साहू, नंद साहू, आयोजक समिति के सदस्य गण व ग्रामवाशी बड़ी संख्या में उपस्थीति प्रदान किए।
संपादक
प्रदीप गंजीर रायपुर (छ.ग)
माे. 9425230709


No comments