आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 10 मई को

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद :- दिल्ली पंजाब जीत के बाद आम आदमी पार्टी की नजर अब छत्तीसगढ़ पर टिकी है आप आदमी पार्टी के नेता अब लगातार विधानसभाओं का दौरा कर रहे है, कल मंगलवार 10 मई को आम आदमी पार्टी के विधानसभा प्रभारी मुन्ना बिसेन व कुरुद विधानसभा की आब्जर्वर छत्तीसगढ़ी फ़िल्म अभिनेत्री मुस्कान साहू कुरुद पहुँच रहे है, आम आदमी पार्टी के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष तेजेन्द्र तोड़ेकर ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन काली माता मंदिर स्थित भवन में समय 2 बजे जिला अध्यक्ष चेतन साखरे व विधानसभा अध्यक्ष ललित नगारची के नेतृत्व में रखी गयी है जिसमें नये सदस्यों को पार्टी जॉइन कराने के साथ साथ पुराने कार्यकर्ताओं को नयी जिम्मेदारी दी जाएगी, आम जन व पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारीयों को सम्मेलन में शामिल होने व पार्टी से जुड़कर व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में शामिल होने कि अपील की ।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top