मुकेश कश्यप ने बूस्टर डोज लगाकर दिया जागरूकता का सन्देश

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- नगर के शिक्षक एवं पत्रकार मुकेश कश्यप ने अपनी जागरुकता का परिचय देते हुए कोरोना वैक्सीन के तीसरे डोज बूस्टर डोज को लगवाकर जागरुक नागरिक होंने का परिचय दिया।उन्होंने बुधवार को वीर सावरकर उद्यान आडिटोरियम संजय नगर वार्ड क्रमांक 14 में लगे शिविर में जहां 12 से लेकर सभी उम्र के नागरिकों को प्रथम व द्वितीय डोज व बुस्टर डोज लगाया जा रहा था,वहां शामिल होकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए बूस्टर डोज लगवाया।उन्होंने अपने सन्देश में बताया कि भले ही वर्तमान में कोरोना का प्रभाव धीमा पड़ा है पर अपनी सुरक्षा व जिम्मेदार नागरिक होने के नाते वैक्सीन की पूरी प्रक्रिया में भाग लेना हमारा कर्तव्य है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top