तेलघानी नाका अंडरब्रिज से यातायात शुरू, अब जाम से मिलेगी राहत

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । राजधानी रायपुर के तेलघानी नाका अंडरब्रिज से यातायात शुरू हो गया। इससे लोगों को जाम से राहत मिल गई। तेलघानी नाका में यातायात दबाव कम हो गया है। गुढ़ियारी और तेलघानी नाका की ओर से आने वाले वाहन चालक अंडरब्रिज से आ-जा रहे हैं। 

अंडरब्रिज के लिए लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2018 में 17 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया था। निर्माण एजेंसी को 12 महीने के भीतर काम पूरा करना था, लेकिन झुग्गी-झोपड़ी को शिफ्ट करने में अधिकारियों को काफी समय लग गया। उसके बाद ठेका एजेंसी ने काम में लापरवाही बरती, जिससे तीन साल बाद काम पूरा हो पाया। 

अंडरब्रिज से आवागमन शुरू होने से रोजाना लगभग ढाई लाख लोगों को राहत मिलेगी। आमापारा से अग्रसेन चौक होते हुए तेलघानी नाका तक जाने वाली सड़क से इस अंडरब्रिज को जोड़ा गया है, ताकि अधिक से अधिक राहगीर ब्रिज से होकर गुजर सकें। भिलाई से जीई रोड होकर आने वाले लोग मोहबाबाजार से सीधे गुढ़ियारी होते हुए स्टेशन पहुंच जाएंगे। रिंग रोड दो से गोंदवारा-गुढ़ियारी होते हुए भी आने की सुविधा होगी।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top