छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@धमतरी:- कृषि उपज मंडी समिति धमतरी के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह एवं कि...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप@धमतरी:- कृषि उपज मंडी समिति धमतरी के नवनियुक्त अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह एवं किसान सम्मेलन का आयोजन दिनांक 10 जुलाई 2022, दिन रविवार, समय प्रातः 11 बजे, स्थान कृषि उपज मंडी प्रांगण में रखा गया है। शपथ ग्रहण समारोह एवं किसान सम्मेलन के मुख्य अतिथि रामगोपाल अग्रवाल अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता गिरीश देवांगन अध्यक्ष खनिज विकास निगम छत्तीसगढ़ शासन, एवं विशिष्ट अतिथियों के कर कमलों से संपन्न होना है, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने वरिष्ठ कांग्रेसजन, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, सभापति, जिला, जनपद पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य, नगर पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, प्रदेश, जिला, ब्लॉक, पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कांग्रेस, अ.पि.व. कांग्रेस, मजदूर कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस, मछुआ कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, असंगठित कामगार कांग्रेस, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति कांग्रेस, खेल कांग्रेस समस्त प्रकोेष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण, पार्षद, एल्डरमेन, ग्राम पंचायत सरपंच, पंच एवं सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि सहित समस्त कांग्रेसजन की उपस्थिति की अपील की गई है।




No comments