छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@धमतरी:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस संगठन चुनाव 2022-27 प्रारंभ हो चुकी है इसी पर...
छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज
मुकेश कश्यप@धमतरी:- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा कांग्रेस संगठन चुनाव 2022-27 प्रारंभ हो चुकी है इसी परिपेक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गुरुर के बीआरओ जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री आलोक जाधव द्वारा बालोद जिला डीआरओ विवेकानंद पाठक, पूर्व विधायक भैय्य्या राम सिन्हा, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला सुधाकर एवं गुरुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तामेश्वर साहू,विधायक संगीता सिन्हा सहित ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं के विशेष उपस्थिति में बैठक लिया गया जहां ब्लॉक निर्वाचन अधिकारी आलोक जाधव के द्वारा संगठन चुनाव के संबंध में विस्तार पूर्वक बताते हुए चुनावी प्रक्रिया को बारीकियों के साथ कार्यकर्ताओं से साझा किया गया आगे बताया की ब्लॉक अध्यक्ष दावेदारों कि नाम बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं के विचार व आपसी सहमति के आधार पर तय किया जाएगा. इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सहित पूर्व विधायक भैय्या राम सिन्हा जितेंद्र यादव तुकाराम ,जिला पंचायत सदस्य मिना पिमंन सही,दीनाराम चेलक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




No comments