जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने परखंदा स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप @कुरूद:- जनपद पंचायत कुरूद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार, गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा की जानकारी लेने कुरूद विकास खण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परखंदा का आकस्मिक निरीक्षण किया। जानसिंग यादव ने संस्था प्रमुख को कहा कि छात्र - छात्राओं को नियमित रूप से पठन-पाठन करवायें एवं छात्र छात्राओं की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदाय करने संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बच्चे देश का भविष्य है इस कारण पढ़ाई- लिखाई कार्य के साथ- साथ उनके सर्वांगीण विकास पर ज्यादा ज़ोर देना जरूरी है।

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परखंदा के सभी क्लास रूम में शिक्षा गतिविधियों की निगरानी करने के लिए सीसीटीवी कैमरों लगगायें है । जो शानदार और बेहतरीन है । शाला प्रबंधन समिति को कोटि कोटि साधुवाद, बधाई एवं शुभकाम नाएं प्रेषित किया।

इस अवसर पर शाला विकास समिति अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार साहू , प्रभारी प्राचार्य हीरा राम साहू ,व्याख्याता रविन्द्र कुमार साहू ,प्रवीण साहू, सूरज प्रकाश डहरे ,प्रकाश चंद्राकर, पोखन यादव ,चन्द्रदेव संघारे, यशवंत नेताम, गोपाल साहू, कुंती साहू,ओ वसुंधरा कुशवाहा, उमाशंकर निर्मलकर, सहायक ग्रेड 2 संजीव बंजारे राजेश साहू ,सहायक ग्रेड 3 पुष्पांजलि देवांगन आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top