श्रीकृष्ण जी का जीवन समरसता व मानव प्रेम का प्रतीक: मंजु प्रमोद साहू

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- गायत्री शक्ति पीठ कुरुद में भगवती महिला मंडल द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया।इस संगीतमय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत उपाध्यक्ष मंजु प्रमोद साहू व मंडी उपाध्यक्ष प्रमोद साहू थे।

            इस अवसर दौरान जलेबी दौड़, केला दौड़,मटका सजाओं,कुर्सी दौड़, कब्बड्डी, मटका फोड़ दही हांडी सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। मधुर संगीत के बीच कार्यक्रम पूरी सादगी के साथ सम्पन्न हुआ, अंत मे आरती -पूजन के साथ इन मनभावन कार्यक्रम का समापन हुआ, सभी ने भगवान श्रीकृष्ण के सम्मुख श्रद्धा भाव के साथ जनकल्याण की कामना की।

          श्रीमति मंजु प्रमोद साहू ने पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण जी सोलह कला सम्पन्न थे।उनकी चंचलता व मधुरता सबको भाती थी।वे मानव समाज मे सरलता व समरसता के प्रतीक थे, उनका जीवन हमें जनसेवा व मानवता का सन्देश देती है, श्रीमति मंजू ने आगे कहा कि आज का आयोजन बहुत ही अनुकरणीय है।इस तरह के आयोजनों से बच्चों की प्रतिभा सामने आती है। श्रीमति साहू ने सभी के साथ खेलों का लुफ्त भी उठाया।

           इस दौरान रेखा कमलवंशी, लता साहू, सेवती साहू ,रेवती साहू, अनुसुइया साहू,ओमकुमारी कंवर,रंजना साहू, मिलेश्वरी साहू,कुसुम साहू, विशाखानंदनी साहू,विद्या देवांगन ,कमला साहू, श्वेता चन्द्राकर, श्यामा बैस, पूर्णिमा साहू, कॄष्ण कुमार साहू, कमल देवांगन, हेमलाल साहू, बंशीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top