देशभक्ति गीत, एकल नृत्य, कहानी और कविता के माध्यम से मनाया गया हमर तिरंगा का कार्यक्रम

Pradeep Ganjeer
0

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:- स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुरूद में हमर तिरंगा कार्यक्रम संपन्न हुआ ,जिसमें आजादी के अमृत महोत्सव पर विस्तृत कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम नम्रता देशमुख ने बच्चों को तिरंगे के महत्व को बताया व तिरंगे के सम्मान के लिए सदैव ततपर रहने के लिए प्रेरित किया गया, शेख जाहिद और प्रियंका सुखदेवे ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, धानी तिवारी और लीना विश्वकर्मा ने एकल नृत्य के माध्यम से छात्रों का मन मोहा, माध्यमिक विभाग के प्रभारी आकांक्षा सिंह ने ए मेरे वतन के लोगों गीत के माध्यम से छात्रों को देश भक्ति का जज्बा बनाए रखने का सीख दिया। रामप्रकाश यादव ने कविता के माध्यम से तिरंगा का बखान किया।संस्था के प्राचार्य मनेश कुमार सिंह ने छात्रों को अमर शहीदों के आजादी में योगदान के विषय पर अपना संबोधन छात्रों को दिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पौपी सिंह, गौरी कौशिक ,दीपिका चंद्राकर, दीपिका पटले ,सत्य प्रकाश महलवार, वंदना हिरवानी, तोमेश कुमार साहू का योगदान रहा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top