छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरूद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर भारत जोड़ो पद यात्रा की तैयारी के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष व समन्व ...
कुरूद। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के आहवान पर भारत जोड़ो पद यात्रा की तैयारी के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष व समन्व यक शरद लोहाना व कुरूद विधान सभा पद यात्रा प्रभारी श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू ने तैयारी बैठक ली इस अवसर पर शरद लोहाना ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते कहा की भूपेश है तो भरोसा है इस विश्वास को चार साल सरकार के जनहित कार्य को हमे डोर टू डोर पहुंचाना है, इस बार कुरूद में कांग्रेस की स्थिति मजबूत है व आप कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर इसे और मजबूती प्रदान करनी है।
आगे श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू ने कहा कांग्रेस नीत हमारी भूपेश बघेल की सरकार ने जो कहा सो किया अपने चार वर्षो के कार्यकाल में अपने छत्तीस चुनावी वादे को पूरा कर इतिहास रचा, आज किसान मजदूर, युवा, व्यापारी, कर्मचारी
सभी वर्गो के जीवन में खुशहाली का उत्सव लाया है। जिसे पदयात्रा के माध्यम से घर घर पहुंच कर हमारी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगो को बताना है, श्रीमती साहू ने कहा की यह यात्रा लगातार कुरूद विधान सभा के तीनो ब्लाक कुरूद,भखारा, मगरलोड में फरवरी माह तक चलेगी जिसमे कांग्रेस संगठन के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण व जनप्रतिनिधि गण अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बूथ, सेक्टर, जोन के पदाधिकारियों को उनके जिम्मेदारी व तैयारी के संबंध में बताया इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गण बसंत साहू, रामेश्वर साहू, प्रमोद साहू सहित जनपद अध्यक्ष शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर,जिला पंचायत सदस्य गण तारिणी चंद्राकर, सुमन साहू व घनश्याम चंद्राकर, थानेश्वर तारक,संतोष साहू, डुमेश साहू, योगेश कुर्मी, कृष्णा साहू, हेमंत नवरंगे ने संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार व्यक्त किए व कांग्रेस प्रमुख कार्यकर्ता गण हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस, धमतरी मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, जानसिन्ह यादव जनपद उपाध्यक्ष, उमा शंकर साहू, हितेंद्र केला, मनोज अग्रवाल,मनोज भतपहरी, राजा देवांगन, आकाश गोलछा, गीताराम सिन्हा, संध्या कश्यप, विशाखा साहू, ईश्वरी तारक, हेमा महिलंगे, पुर्णेद्र साहू, रघु सोनी, अशोक साहू, धरमपाल साहू, जितेंद्र जोशी, राम रतलानी, उत्तम साहू, देवाचरण, योगेश साहू, पंकज जोशी, भीखम यादव, लेखराम साहू, उमेश साहू सहित बड़ी संख्या कांग्रेस के साथीगण उपस्थित रहे।




No comments