जल ही जीवन है बचाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी - जानसिंग यादव

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ कौशल न्यूज

कुरूद:- जल ही जीवन है जल है तो कल यह स्लोगन कहीं छुपी नहीं है इन्हें चरितार्थ करने का कार्य ग्राम पंचायत कुहकुहा में किया गया। जहां जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव की अनुशंसा में 15 वें वित्त योजना जनपद पंचायत कुरूद से 2.50 लाख रुपये की लागत से पानी टैंकर स्वीकृति प्रदान किया गया। उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने कहा कि कुहकुहा मेरे निर्वाचन क्षेत्र है हर संभव विकास के लिए हम अपना सहयोग देते रहेंगे, साथ ही जल संरक्षण को लेकर जोर दिए।

आगे यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत कुहकुहा में पानी टैंकर होने से परिवारिक सामाजिक धार्मिक आयोजन में पानी की उपयोगिता सुगमता से उपलब्ध हो कभी बिजली ना होने अन्यंत्र पानी ले जाने के लिए जनसरोकारीता के उद्देश्य से पानी टैंकर ग्राम पंचायत कुहकुहा में प्रदाय किया गया। इस अवसर पर सरपंच रूपेश कुमार निर्मलकर, पंच विष्णु राम साहू, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, बालमुकुंद नेताम आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top