छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- थाना मगरलोड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वार्ड क्रमांक–03 के पार्षद यादराम गायकवाड़ द्वारा संबंधि...
छत्तीसगढ़ कौशल न्युज
धमतरी:- थाना मगरलोड पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए वार्ड क्रमांक–03 के पार्षद यादराम गायकवाड़ द्वारा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ जांच एवं कार्रवाई की मांग की गई है। दिए गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत बोरीसी शराब भट्टी के पास एक सफेद रंग की गाड़ी से 706 नग शराब बरामद की गई थी, जिसमें शराब भट्टी मैनेजर ओमप्रकाश सिन्हा को भी पुलिस द्वारा पकड़ा गया था।
आवेदन के अनुसार, आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध होने के बाद भी उसे बिना गिरफ्तारी के छोड़े जाने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि मामले में जांच अधिकारी एवं थाना प्रभारी द्वारा कथित रूप से मोटी रकम लेकर कार्रवाई नहीं की गई। शिकायतकर्ता ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, एफआईआर व सीसीटीवी फुटेज की जांच कराने की मांग की है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि पुलिस द्वारा केवल तीन लोगों की गिरफ्तारी दर्शाई गई, जबकि एक आरोपी का नाम एफआईआर में होने के बावजूद उसे छोड़ दिए जाने का आरोप है। साथ ही क्षेत्र में अवैध गांजा व शराब बिक्री होने और पुलिस की जानकारी में यह गतिविधियां संचालित होने का दावा भी किया गया है। शिकायतकर्ता ने उच्च अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।


No comments