छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार लोगों के विश्वास के साथ आई - तारिणी चन्द्राकर

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद :- पशुधन विकास विभाग विकासखंड कुरूद के तत्वाधान से कुरूद नगर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत शक्ति चलित कटर मशीन का वितरण किया गया, जिससे मुख्यातिथि के रूप में शिरकत किए जिला पंचायत धमतरी के कृषि सभापति तारिणी नीलम चन्द्राकर, कार्यक्रम के अध्यक्षता किए जनपद पंचायत कुरूद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव सर्वप्रथम मुख्यातिथि के हाथो से ग्राम मोंगरा, कातलबोड़, नारी, चारभांठा, गुदगुदा, संकरी, बिरेझर, चटोद, के ग्रामीण एवं गोठान समिति के अध्यक्ष को चाफ कटर मशीन वितरण किया गया।

            मुख्यातिथि तारिणी चन्द्राकर ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस मशीन का विशेष रूप से सभी प्रकार के घास, बाजरा पुआल, चावल घास, गेहूं के डंठल, मकई के डंठल को कुचलने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग गाय, घोड़े, भेड़, सुअर और जानवरों को खिलाने के लिए किया जाता है। और घास की लंबाई समायोजित कर सकते हैं। यह मशीन मुख्य रूप से मकई के भूसे, गेहूं के भूसे, चावल के भूसे के सभी प्रकार के फसल चरागाह के लिए उपयोग की जाती है।

          आगे तारिणी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार लोगों के विश्वास के साथ आई है, भूपेश सरकार ने शपथ लेते ही पहले फैसले में किसानों का ऋण माफ किया। सरकार ने 10 दिन के भीतर किसानों का कर्ज माफ करने की बात कही थी, जिसे हमने 10 घंटे के अंदर ही पूर्ण किया। लोगों का विश्वास छग के सरकार के साथ है, जिसका परिणाम है कि विधानसभा में हमारी संख्या 71 है। अभी तक छत्तीसगढ़ में 3 चौथाई बहुमत वाली सरकार नहीं बनी है। 17 दिसम्बर को हमारी सरकार के 4 साल पूरे हो रहे हैं। कोरोना काल में 2 साल बीत गया लेकिन हमारा हौसला कमजोर नहीं हुआ। किसानों के हित में राज्य सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। हमने किसानों को कृषि उपजों का सर्वाधिक मूल्य दिया। प्रदेश में तिलहन, दलहन और कोदो-कुटकी की भी खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा रही है। किसानों को सभी न्याय योजनाओं की किश्त समय पर मिल रही है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च से पहले उनके खाते में अंतरित कर दी जाएगी। राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से हमारे अन्नदाता खुशहाल है।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे ग्राम मोंगरा के सरपंच आमिनी नागेश साहू, ब्लाक महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, डॉ. टी एल साहू, डॉ. गानिमी दादर, डॉ. अशोक पटेल, डॉ. भूजेंद्र सोनी, डॉ.अनुराधा यादव, डॉ. कविता खोसला, क्षेत्र अधिकारी सी एल चंद्राकर,  सी मार्केंडे, एस के बकोरिया, एवं आसपास के अन्य ग्रामीण मुखिया लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top