किसान सभा ने निकाली ट्रैक्टर रैली, मांगा सी-2+50% समर्थन मूल्य

Pradeep Ganjeer
0

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

अंबिकापुर:- संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कल 26 जनवरी को अखिल भारतीय किसान सभा से संबद्ध छत्तीसगढ़ किसान सभा ने विशाल रैली निकाली और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के अनुसार फसल की सकल लागत का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य देने का कानून बनाने, वनाधिकार कानून का प्रभावी क्रियान्वयन करने, ऐतिहासिक किसान आंदोलन के दौरान किसानों पर थोपे गए मुकदमे वापस लेने तथा शहीद किसानों के परिवतन को मुआवजा देने और खनन प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने आदि मांगों को लेकर एक विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली गई। 

यह रैली कला केंद्र से निकली, जिसने पूरे शहर का चक्कर लगाया। रैली से पूर्व किसान सभा नेताओं ने आम सभा की, जिसे छत्तीसगढ़ किसान सभा के राज्य सचिव ऋषि गुप्ता तथा आदिवासी एकता महासभा के सचिव बाल सिंह ने संबोधित किया। सभा का संचालन सी पी शुक्ला ने किया।

आम सभा के बाद कपिल पैकरा, बलवीर नागेश, गंगा यादव, सुरेंद्र लाल सिंह, रामलाल हसदा, चैन साय राजवाड़े, होलसेल राजवाड़े, दिल साय नागेश, रामलाल हसदा, कृष्ण कुमार, पीला दास, बजरंगी किंडो तथा विमल सिंह आदि के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई।

      संपादक

प्रदीप गंजीर (छ.ग)

माें. 9425230709

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top