एनएसयूआई सोशल मीडिया विभाग ने जिला, विधानसभा व ब्लॉक स्तर पर की संयोजकों की नियुक्ति

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@धमतरी:- प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे ,जिला प्रभारी संदीप साव, स्टेट चेयरमैन SM असलम मिर्जा, एनएसयू आई जिलाध्यक्ष राजा देवांगन जिला प्रभारी SM प्रकाश योगी के निर्देशानुसार जिला चेयरमैन चितेंद्र साहू द्वारा सोशल मीडिया विभाग टीम में विस्तार कर नए लोगों को जिम्मेदारी सौंपी।

एनएसयूआई द्वारा जिला स्तर, विधानसभा स्तर और ब्लॉक स्तर पर सोशल मीडिया संयोजकों की नियुक्ति की गई जिसमें प्रभात साहू और गौरव पूरी को जिला संयोजक बनाया गया, विधानसभा स्तर पर उदय साहू को धमतरी, डीगेश सेन को कुरूद व नरहरि नेताम को सिहावा विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई, ब्लॉक स्तर में धमतरी ग्रामीण से मिनेश साहू, धमतरी शहर से राज सोनकर, राज कोशरे, कुकरेल से घनश्याम नेताम, कुरूद से खिलेंद्र साहू, भखारा से पुष्पेंद्र साहू,नगरी से दक्ष साहू, मगरलोड से सूरज सिन्हा और बेलर ब्लॉक से विवेक बंजारे को ब्लॉक संयोजक का दायित्व सौंपा गया।

सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों के जिलाध्यक्ष राजा देवांगन समेत एनएसयूआई के सभी कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top