ग्राम अमेठी में डीजे डांस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- विकासखंड के ग्राम अमेठी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य राज्यस्तरीय डी.जे. डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना, कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओंकार साहू, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति कविता बाबर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण घनश्याम साहू, एनएसयूआई नेता पारसमणि साहू उपस्थित रहे। सांस्कृतिक थीम पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंचल सहित विभिन्न जिलों के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया,

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शरद लोहाना ने प्रतिभागियों को पूरी लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने प्रोत्साहित किया आगे कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं जरूरत है तो सिर्फ मंच प्रदान करने की. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हैं कृषि उपज मंडी अध्यक्ष ओकार साहू ने कहा कि शानदार आयोजन के लिए आयोजन समिति बधाई के पात्र हैं, आगे कहा कि आप भी क्षेत्र में है उस क्षेत्र में पूरी लगन के साथ मेहनत करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कविता बाबर ने कहा कि प्रतियो गिता के आयोजन से युवाओं को अपने अंदर छिपी हुई प्रतिभा को निखारने का अवसर मंच के माध्यम से प्राप्त होता है जिसमें आगे चलकर वो बड़े मंचों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं प्रतियोगिता में एकल नृत्य एवं सामूहिक नृत्य का प्रदर्शन प्रतिभागियों के द्वारा किया गया इस दौरान सरपंच केकती अग्रवाल, उपसरपंच मानिक साहू, ग्रामीण प्रमुख कृष्णा यादव, दानूराम यादव, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, लोकेश कुंभकार, फिरतू निर्मलकर, ईसाक मोहम्मद, महेश ध्रुव, जगन्नाथ मंडावी, राजेंद्र मंडावी, दिलीप साहू, हबीब कुरैशी, पूनम, कपिल, लक्ष्मीकांत, संजय यादव रमेश ध्रुव उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top