कुरुद में विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन ओपन कमल कप कबड्डी प्रतियोगिता 4 अप्रैल से

Pradeep Ganjeer
0

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप कुरुद:- इंडोर स्टेडियम कुरुद में 4 अप्रैल से 11 अप्रैल तक विधानसभा स्तरीय रात्रिकालीन ओपन कमल कप कबड्डी प्रतियोगिता होगी।यह आयोजन संरक्षक अजय चंद्राकर की विशेष पहल पर फ्रेण्ड्स क्लब कुरुद द्वारा होने जा रहा है।इस स्पर्धा में प्रथम पुरस्कार 51हजार एवं कमल कप, दूसरा पुरस्कार 25 हजार एवं कमल कप और तीसरा पुरस्कार 10 हजार रुपए एवं कमल कप प्रदान किया जाएगा। 

इसके अलावा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5 हजार रुपए एवं कप, बेस्ट रेडर को 2100 रुपए एवं कप, बेस्ट कैचर को 2100 रुपए एवं कप दिया जाएगा। कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 अप्रैल को शाम 5 बजे किया जाएगा। वहीं समापन और पुरस्कार वितरण समारोह 11अप्रैल को शाम 5 बजे से होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top